फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द फ्रीहोल्ड होेने लगेगी नजूल भूमि

Mon, 11 Jan 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर की नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड करने की कार्यवाही अंतिम चरणों में है। नगर की 66.411 हेक्टेयर भूमि में से 40.969 हेक्टेयर भूमि लीज पर दी गई थी। शेष भूमि को फ्रीहोल्ड किया जाना है। जिसके लिए 1498 लोगों ने तीन करोड़ 75 लाख 36 हजार 504 रुपये तीन वर्ष पूर्व राजस्व विभाग में जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने प्रत्येक आवेदक की भूमि का सर्वेक्षण किया। राजस्व निरीक्षक के अनुसार सर्वेक्षण में लगभग 75 से 80 लोगों ने राजस्व विभाग में भूमि के फ्री होल्ड के लिए धनराशि तो जमा की गई है, लेकिन उन्होंने अपनी फाइल जमा नहीं की हैं। इन्हें फाइल बनाने का मौका दिया गया है। देवदारबनी के अंतर्गत बने मकानों, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों और सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर कब्जा करने वालों के मामलों को फ्रीहोल्ड से बाहर रखा गया है। राजस्व निरीक्षक के अनुसार ऐसे लोगों के विरुद्ध न्यायालय में चालान की कार्यवाही की जा रही है।

एसडीएम सीएस डोबाल के एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश पर राजस्व विभाग हरकत में आया है। सर्वेक्षण दल में राजस्व उप निरीक्षक के अलावा पटवारी शंकर सिंह बंग्याल, जगदीश राम, नाथ सिंह बडोला, निर्मल कुमार आदि शामिल थे। राजस्व निरीक्षक के अनुसार मंगलवार से फाइल बनाने काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी भूमि से अतिक्रमण ध्वस्त किया
पेट्रोल पंप के आगे सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोक दिया। राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने इस स्थल पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। एसडीएम सीएस डोबाल ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें