फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सैन्य सम्मान के साथ सैनिक प्रदीप का अंतिम संस्कार

Mon, 08 Apr 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
खेतीखान के तपनीपाल में दिवंगत सैनिक प्रदीप को सलामी देकर अंतिम विदाई देते  पिथौरागढ़ से आए सेना
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान तपनीपाल निवासी सैन्यकर्मी प्रदीप बोहरा का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके घर पहुंचा। यहां अंतिम दर्शन के बाद गुप्तेश्वर श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

खेतीखान तपनीपाल निवासी आर्टलरी रेजीमेंट बाड़मेर (राजस्थान) में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा बीते शुक्रवार को बाड़मेर (राजस्थान) से छुट्टी लेकर ट्रेन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चूरू (राजस्थान) में चलती ट्रेन से पैर फिसलने से प्रदीप का निधन हो गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे तिरंगे से लिपटा प्रदीप का पार्थिव शरीर उसके गांव तपनीपाल पहुंचा जहां परिजन प्रदीप के शव से लिपट गए। पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया।
बाद में प्रदीप का अंतिम संस्कार क्षेत्र के गुप्तेश्वर श्मशान घाट में किया गया। पिथौरागढ़ से आई सेना की टुकड़ी ने सिपाही प्रदीप को अंतिम सलामी दी। सैनिक के चाचा केशव बोहरा ने चिता को मुखाग्नि दी। प्रदीप के निधन से पिता प्रताप सिंह, माता आनंदी देवी, पत्नी मीना देवी, पुत्र दीपांशु व गोलू व भाई अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, सतीश पांडेय, ग्राम प्रधान भरत बोहरा, बबलू देऊ आदि कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें