फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को दी गई एकल खिड़की व्यवस्था की जानकारी

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में उद्योग विभाग की कार्यशाला में मौजूद लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। उद्योग विभाग की ओर से एकल खिड़की व्यवस्था के तहत लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए एक दिनी कार्यशाला आयोजित की गई। जिला सभागार में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक दीपक मुरारी ने किया। उन्होंने उद्यमियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

वित्तीय सलाहकार मनोज शर्मा ने बताया कि विश्व बैंक की ओर से जारी व्यापार सुगमता सूचकांक किसी भी देश के व्यापार परिदृश्य की सुगमता को मापता है। उन्होंने बताया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए सभी उद्यमी टोल फ्री नंबर 7618544555 पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एकल खिड़की व्यवस्था का उद्देश्य भारत में अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
इस प्रकार से निवेश लागत कम होगी और भारत में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। कार्यशाला में अपर सांख्यिकी अधिकारी जिला उद्योग केंद्र संतोष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, जिला पंचायती राज अधिकारी रामपाल सिंह, उद्योग सहायक एसए सिद्दीकी, विजय लडवाल सहित उद्यान, पशुपालन, लोनिवि, जल संस्थान के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें