फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति

Fri, 09 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआईसी चौमेल में ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव में मेजबान स्कूल की प्रस्तुति शिव तांडव नृत्य बेहद सराहा गया। इस टीम के कलाकारों को प्रथम स्थान मिला, जबकि संगीत में जीआईसी बापरु, नृत्यकला और दृश्यकला में जीआईसी चौमेल के छात्र अव्वल रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डीसी आर्य की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य महेंद्र माहरा, हरगोविंद बोहरा, बृजेश माहरा, डीडी पांडे, भुवन चौबे, दीवान सिंह बिष्ट और उमेद बिष्ट ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। संचालक पीसी तिवारी कला उत्सव की अवधारणा और भरतमुनि के नाट्यशास्त्र में वर्णित चौसठ कलाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने स्कूल को पांच कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और प्रार्थना स्थल में स्टेज के निर्माण की घोषणा की।

साथ ही उन्होंने  प्रधानाचार्य से स्कूल के जीर्ण भवनों के नवनिर्माण का आगणन तैयार करने को कहा। इस अवसर पर ब्लाक के मेधावी छात्र हर्ष कुमार, भुवन सौन, नेहा तिवारी, नवीन चंद्र, विकास कुमार, भुवन जोशी, कबीर सिह, रेनु, सपना थापा, ज्योति और ममता ढेेक के अलावा शिक्षक पीसी तिवारी, जेएस अधिकारी, हरीश कलौनी, आरके शर्मा, वेदप्रकाश, शकुंतला, बीडी जोशी, विकास थापा, नितिका रावत, कमल जोशी, सत्येंद्र भंडारी, राजेंद्र गड़कोटी और नीरज वर्मा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें