फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमक रहा रोडवेज बस स्टेशन, मिलेगी मुसाफिरों को सहुलियतें

विज्ञापन
लोहाघाट रोडवेज बस स्टशेन में नगर पंचायत द्वारा लगाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के रोडवेज स्टेशन जल्द ही सुविधाओं से लैस होगा। इसमें जल्द ही मुसाफिरों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। नगर पंचायत 20 लाख रुपये की लागत से रोडवेज स्टेशन के सौंदर्यीकरण करा रही है। और अब ये काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अध्यक्ष गोविंद वर्मा और ईओ कमल कुमार ने बताया कि रोडवेज स्टेशन में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। स्टेशन में यात्रियों के बैठने के लिए बैंच लगाने, डबल आर्म लाइटें, रेलिंग लगाने आदि का काम बकाया है। रोडवेज के सहायक मंडलीय प्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बस स्टेशन में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने से बरसात के समय होने वाले कीचड़ से राहत मिलेगी। इस स्टेशन का हर रोज सैकड़ों लोग उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें