फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में देरी से भड़के ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार की धमकी

विज्ञापन
सड़क नहीं होने से इस तरह बुजुर्गों को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पल्सों के कलजाख तोक की चंपावत से बमुश्किल दूरी 10 किलोमीटर है लेकिन यह तोक सड़क के लिए तरस रहा है। और ये हाल मुख्यमंत्री द्वारा सड़क के एलान करने के बाद है। सड़क निर्माण को मंजूरी के बावजूद काम शुरू नहीं होने पर अब नाराज लोगों ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है।
विज्ञापन

पल्सों से कलजाख होते हुए अमोड़ा तक की करीब 7.375 किलोमीटर की सड़क नहीं बनने से लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ढाई सौ से अधिक आबादी वाले इस गांव में सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों को है। बीमार लोगों को सड़क तक पहुंचाने के लिए डोली का ही सहारा लेना पड़ता है। नागरिकों का कहना है कि सड़क के लिए लंबे समय से आवाज उठाने के बावजूद आज तक उनके हाथ खाली है। सीएम ने एक साल पहले सड़क का एलान किया, लेकिन तीन बार सर्वे होने के बावजूद सड़क का काम शुरू नहीं हो सका है। अब ग्रामीणों ने आचार संहिता लगने से पहले सड़क का काम शुरू नहीं होने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। प्रेम बल्लभ, पूरन, केशवदत्त, प्रकाश, सूरज सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के काम में अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सर्वे के बाद पांच किलोमीटर सड़क की डीपीआर बनाई जा चुकी है। 126 लाख रुपये की शासन से मांग की गई है। बजट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद खर्कवाल, जेई, लोनिवि, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें