फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर के स्नानघाट के लिए खतरा बना शारदा का उफान

विज्ञापन
शारदा के उफान से धंसा स्नानघाट का हिस्सा। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में तबाही का सिलसिला जारी है। मां पूर्णागिरि धाम में आफत पैदा करने के बाद अब बारिश से उफनाई शारदा ने करोड़ों की लागत से निर्मित शारदा स्नानघाट को तबाह करना शुरू कर दिया है। नदी के तेज प्रवाह से स्नानघाट के फर्श के साथ ही सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा भी धंस गया है, जिससे घाट पर खतरा मंडराने लगा है। स्थिति को देखते हुए एनएचपीसी प्रशासन को टनकपुर बैराज के सभी गेट खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सिंचाई विभाग व नगर पालिका को घाट के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और सुरक्षा में जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश मां पूर्णागिरि धाम और जिले के मैदानी क्षेत्र में तबाही मचा रही है। शारदा के उफान से जहां नदी तट के गांवों की ओर भू-कटाव ने रफ्तार पकड़ी है, वहीं अब शारदा स्नानघाट के लिए भी शारदा उफान खतरा बनता जा रहा है। इससे पहले विगत 11 जुलाई की बारिश में ही स्नानघाट के उत्तरी छोर में फर्श का काफी हिस्सा धस गया था, लेकिन बुधवार को घाट की सुरक्षा दीवार का उत्तरी-पूर्व का हिस्सा भी धसने से घाट की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि स्नानघाट में खतरे की स्थिति को देखते हुए एनएचपीसी प्रशासन को बैराज के सभी गेट खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नदी का प्रवाह घाट के ऊपर न आने पाए। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग व नगर पालिका को घाट के क्षतिग्रस्त हिस्से में ट्रीटमेंट व सुरक्षा कार्य करने को कहा गया है।
टनकपुर-बनबसा हाइवे पर गिरा पेड़, एक घंटा बाधित रहा यातायात
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। बारिश से बुधवार की सुबह टनकपुर-बनबसा के बीच सैनिक छावनी के पास एक भारी-भरकम पेड़ गिरने से हाइवे पर करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा। सूचना पर मौके में पहुंची अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बुड कटर की मदद से पेड़ काटकर यातायात सुचारु कराया। रेस्क्यू टीम में श्याम सिंह, कश्मीर सिंह, जसवंत सिंह राणा, अमरदीप सिंह राणा, जगमोहन पाल, मनोज राणा, नरेश कुमार थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें