फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों की बेमियादी हड़ताल से चारों ओर फैली गंदगी

विज्ञापन
पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से चंपावत बस स्टेशन के पास फैला कूड़ा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। नियमितीकरण और मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निकायों के पर्यावरण मित्रों का बेमियादी कार्य बहिष्कार बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पर्यावरण मित्रों की हड़ताल के कारण चंपावत और लोहाघाट नगर में भारी गंदगी बढ़ गई है। क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते कूड़ा सड़कों में फैल रहा है। इससे निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका चंपावत में पर्यावरण मित्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर धरना दिया। शाखाध्यक्ष अर्जुन कुमार और राकेश कुमार के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार करने वालों में विकेश, मिथलेश, मनोज कुमार, विजय कुमार, राजवीर, कुलदीप, पूजा, रीता, सचिन कुमार, सरिता देवी आदि शामिल रहे।
लोहाघाट में तीन दिनों से लोगों के घरों से कूड़ा उठाने के लिए वाहन न जाने पर अब लोग घरों का कूड़ा सड़कों और नालियों में डालने ने लगे हैं। लोगों ने सरकार से पर्यावरण मित्रों की जायज मांगों को मानकर हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की है। बुधवार को संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरचरन, शाखाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में सतीश कुमार, दलीप, अंकित, दिनेश, ममता, समंता, गीता, सुमन आदि ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बनबसा के पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पर्यावरण मित्रों ने उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर और महामंत्री सनी देवल वाल्मीकि के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुनील वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, कमलेश देवी, सोनी देवी, नीलम देवी, लक्ष्मी देवी, शानू देवी, राजन वाल्मीकि आदि थे।
टनकपुर में बुधवार को भी देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले आंदोलित पर्यावरण मित्रों ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष कमलेश के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में शाखा मंत्री राम रतन, नंदकिशोर, मीरा देवी, रामप्रकाश, प्रेमपाल, राजेंद्र, सोनू कुमार, अशोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें