फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों का सैंपल जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। यहां पर्यटक आवास गृह में क्वारंटीन किए गए मुरादाबाद के दस जमातियों की वीटीएम किट तैयार कर सैंपल जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी । इधर दिल्ली लौटे पांच और लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इससे अब यहां क्वारंटीन किए गए कोरोना संक्रमण को लेकर संदिग्ध लोगों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन

शहर की नई जामा मस्जिद में गत 14 मार्च से ठहरे मुरादाबाद के 10 जमातियों को प्रशासन ने पकड़ कर पिछले तीन दिन से पर्यटक आवास गृह में क्वारंटीन में रखा है। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए क्वारंटीन में रखे गए जमातियों की वीटीएम किट तैयार कर एसटीएच हल्द्वानी प्रयोगशाला भेज दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से लौटे शहर के पांच और लोगों को भी पर्यटक आवास गृह में क्वारंटीन किया गया है। संवाद
29 भारतीयों को नेपाल महेंद्रनगर में क्वारंटीन किया
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के बनबसा सीमा से लगे कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में 29 भारतीयों को नेपाल प्रशासन ने क्वारंटीन किया हुआ है। बता दें कि 24 मार्च से नेपाल सरकार ने भी लॉकडाउन किया हुआ है, तभी से भारत नेपाल सीमा भी दोनों ओर से सील की गई है। नेपाल एपीएफ (आर्मड पुलिस फोर्स) के डीएसी केशव राज प्याकुरेल के अनुसार 29 भारतीय नागरिकों को नेपाल के महेंद्रनगर स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में क्वारंटीन किया गया है। नेपाल एपीएफ उनके भोजन इत्यादि की व्यवस्था कर रही है। संवाद
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के अंदेशे में पूरे परिवार को क्वारंटीन किया
बनबसा (चंपावत)। कोरोना संक्रमण का अंदेशा होने पर बनबसा क्षेत्र के एक युवक समेत उसके परिवार के पांच लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। डॉ. मो. उमर ने बताया कि उक्त युवक 30 मार्च को पंतनगर से पैदल चलकर बनबसा पहुंचा था। शनिवार को उक्त युवक के स्वास्थ्य परीक्षण में उसे जुकाम, खांसी और बुखार के चलते कोरोना संक्रमण होने का अंदेशा जताया जा रहा है। डॉ. उमर ने बताया कि उक्त युवक का सैंपल जांच को भेजा जाएगा जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। फिलहाल उसके पूरे परिवार को एक होटल में क्वारंटीन में रखा गया है। डॉ. उमर ने बताया कि इससे पहले युवक का उपचार करने वाले चिकित्सक और उसके तीन अन्य परिजनों को भी क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा बीमार युवक के घर के पास रहने वाले पूर्व प्रधान को भी क्वारंटीन कर दिया है।सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि पीड़ित युवक का सैंपल जांच के लिए रविवार को भेजा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें