फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम के दुकानदार और पुजारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम में दुकानदारों और पुजारियों के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को मां पूर्णागिरि धाम में कैंप लगाकर 127 दुकानदार और पुजारियों के स्वास्थ्य की जांच की। किसी में भी कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से इस बार पूर्णागिरि मेला सात दिन बाद ही बंद करना पड़ा। दुकानदार और पुजारियों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. सुरेश कश्यप के नेतृत्व में शनिवार को धाम क्षेत्र में कैंप लगाकर स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य टीम में फार्मासिस्ट प्रियंका बड़ोनी, पंकज कुमार और सुखवीर सिंह शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें