फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गुजरात में समंदर में डूबा खटोली का संजय सिंह

Thu, 28 Sep 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
संजय सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चंपावत। जिले के खटोली निवासी एक युवक की गुजरात में समुद्री जहाज से पैर फिसलकर डूबने से मौत हो गई है। शव को टनकपुर लाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को शाम करीब पांच बजे समुद्री जहाज पर काम करने के दौरान संजय सिंह (26) पुत्र राजेंद्र सिंह का पैर फिसल गया और वह समुद्र में जा गिरा। समुद्र में सैलाब आने की वजह से युवक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन सुबह स्थानीय प्रशासन की ओर से शव को समुद्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। घटना गुजरात के नवलखी पोर्ट मोरबी की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया जिसे एंबुलेंस से उनके हाल निवास स्थान टनकपुर कार्की फार्म लाया जा रहा है। शुक्रवार को टनकपुर में संजय का अंतिम संस्कार किया जाएगा। संजय की कुछ माह पूर्व ही प्राइवेट मर्चेंट नेवी में ज्वाइनिंग हुई थी। संजय तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता होटल लाइन में काम करते हैं। संजय की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार संजय बेहद मिलनसार और सभ्य स्वभाव का था। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें