फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट के पेट्रोल पंपों में की जांच

विज्ञापन
लोहाघाट के पेट्रोप पंप में तेल की मात्रा का परीक्षण करती राजस्व, पूर्ति और बांट माप विभाग की संयु? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। तेल की घटतौली की जांच के लिए राजस्व, पूर्ति और बांट-माप विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में औचक छापा मारा। टीम ने पेट्रोल पंप संचालकों को मानकों के अनुरूप तेल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम रिंकू बिष्ट के निर्देशन और तहसीलदार विजय गोस्वामी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों में बेचे जा रहे तेल की मात्रा जांची। तहसीलदार गोस्वामी ने बताया कि घटतौली रोकने के लिए राइकोट स्थित दो पेट्रोल पंपों और शिवालय मंदिर स्थित पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। पाया कि सभी स्थानों पर पेट्रोल पंपों से उपभोक्ताओं को मानक के अनुरूप पूरा तेल बेचा जा रहा था। इस टीम में विधिक माप विज्ञान विभाग निरीक्षक भूपाल सिंह बिष्ट, मनोज सिंह लसपाल, एएफजीआई चंद्रकला चतुर्वेदी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें