फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने नई बसें देने की उठाई मांग

Thu, 27 Jun 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन पर्वतीय मार्ग पर चलने के मानक पूरी कर चुकी बसों का संचालन किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। यूनियन ने निगम प्रबंधन से जल्द नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के लोहाघाट शाखा अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि सरकार ने दो साल पहले करीब 150 नई बसें देने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई भी नई बस नहीं आई। पुरानी सभी बसें पर्वतीय मार्ग के मानक पूरी कर चुकी हैं। डिपो की ओर से पुरानी बसों का संचालन करने से आए दिन बीच सड़क में बस खराब हो जा रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि पहाड़ में चल रही सभी बसों को मैदानी क्षेत्रों में भेजा जाए और पहाड़ के लिए नई बस दी जाएं जिससे कि चालक-परिचालकों के साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इधर एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि वर्तमान में नई-पुरानी 32 बसें हैं। करीब 20 नई बसों की तत्काल आवश्यकता है। इसके लिए लगातार निगम प्रबंधन से पत्राचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें