फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्रशासनिक क्षेत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं राजस्व उप निरीक्षक

Fri, 03 Nov 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में प्रशिक्षण हासिल कर रहे नवनियुक्त राजस्व उपनिरीक्षकों को संबोधित करते डीएम नवनीत पांड
विज्ञापन
चंपावत। जिले में नवनियुक्त राजस्व उप निरीक्षकों एक नवंबर से 11 दिसंबर तक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ओर से प्रशिक्षुओं को अपने विभाग से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं। शुक्रवार को डीएम नवनीत पांडे ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर सभी 27 राजस्व उप निरीक्षक, प्रशिक्षकों को उनके कार्यों, दायित्व के साथ ही प्रशिक्षण संबंधित जानकारी देते हुए बेहतर प्रशिक्षण के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। डीएम ने कहा कि प्रशासनिक क्षेत्र में राजस्व उप निरीक्षक अपने आप में एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में उप निरीक्षक प्रशासनिक तंत्र का एक मजबूत प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि राजस्व उपनिरीक्षक का भूमि संबंधित कार्यों के अतिरिक्त प्रशासनिक कार्यों का भी दायित्व होता है। इसलिए उन्हें सभी विभागों से संबंधित जानकारी रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ संपर्क स्थापित करना और बेहतर कार्यों का संपादन करना एक कुशल प्रशासक का दायित्व है। इससे शासन-प्रशासन की छवि भी बेहतर होती है। इस मौके पर अपर सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पांडे और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। जिले में कुल 27 राजस्व उपनिरीक्षक प्रशिक्षु हैं जिसमें आठ महिला और 19 पुरुष प्रशिक्षु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें