फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल काो पीपी मोड से हटाओ

Tue, 02 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग को लेकर व्यापार संघ, नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की ओर से शुरू किए गए जनांदोलन के दूसरे चरण में तहसील परिसर पर धरना देकर प्रदर्शन किया।

 मंगलवार सुबह साढे़ दस बजे से बारह बजे तक तहसील परिसर पर धरने पर बैठे। यहां हुई सभा में शीघ्र सीएचसी से ठेकेदारी प्रथा खत्म करने और ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग की। ब्लाक प्रमुख योगेश के मेहता के नेतृत्व में बीडीसी सदस्य भैरव राय, भगत राम, शंकर कलौनी, शंकर बगौली,  राजपाल सामंत सहित 24 बीडीसी सदस्यों ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के बाद बीडीसी सदस्यों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। धरना  देने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, प्रहलाद सिंह मेहता, रीता गहतोड़ी, प्रकाश जोशी, कीर्ति बगौली, सचिन जोशी, गोविंद वर्मा आदि लोग शामिल थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें