फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में आए भारतोली के सात परिवार तड़ाग में होंगे विस्थापित

विज्ञापन
बाराकोट के तड़ाग में भारतोली में भूस्खलन की चपेट में आए लोगों के विस्थापन के लिए अधिकारियों के सा - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के भूस्खलन की चपेट में आए भारतोली के लोगों के विस्थापन के लिए प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रशासन ने तड़ाग में पीड़ितों का विस्थापन करने के लिए भूमि चिह्नित कर ली है। पीड़ितों को विस्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। एसडीएम केएन गोस्वामी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने भूवैज्ञानिकों के साथ तड़ाग गांव में भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पीड़ितों को पूर्व में सरकारी भूमि पर विस्थापित किया जा रहा था लेकिन भूमि का निरीक्षण करने के बाद पीड़ितों ने वहां विस्थापन के लिए इंकार कर दिया। पीड़ितों ने बताया कि तड़ाग गांव में उनके पूर्वजों की भूमि है, वहां उन्हें विस्थापित किया जाए। एसडीएम के भूमि के अभिलेखों का निरीक्षण करने के बाद वहां पीड़ित परिवारों की भूमि पाई गई।
एसडीएम ने बताया कि पीड़ित किशन सिंह पुत्र महा सिंह, राम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, भवान सिंह पुत्र महा सिंह, नारायण सिंह पुत्र प्रताप सिंह, पुष्पा देवी पत्नी त्रिलोक सिंह, बलवंत सिंह पुत्र उदय सिंह, कल्याण सिंह पुत्र प्रताप सिंह को विस्थापित कर उन्हें करीब एक-एक नाली भूमि दी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवारों को विस्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें