फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में जन औषधि केंद्र केंद्र खुलने से राहत

Wed, 10 Jul 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। यहां प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खुलने से लोगों को राहत मिली है। अब बाजार क्षेत्र से भी लोग सस्ती दरों पर दवाएं खरीद सकेंगे। औषधि केंद्र 11 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय बाजार में बालेश्वर मंदिर द्वार के समीप दूसरा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खुल गया है। दवा केंद्र खुलने से बाजार में क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए भी दवा खरीदना आसान हो गया है। पूर्व में एकमात्र प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र अस्पताल था। जहां से लोग सस्ती दवा लेते थे। ऐसे में कई बार दवा लेने के लिए मरीजों की लाइन लग जाती थी। ऐसे में कई बार मरीजों को इंतजार करना पड़ता था। एकमात्र जन औषधि केंद्र होने के कारण उन्हें अस्पताल का ही सहारा रहता था। अब बाजार में दवा केंद्र खुलने से नगर क्षेत्र की आबादी को लाभ मिलेगा। जन औषधि के संचालक अक्षित ने बताया कि जन औषधि केंद्र सुबह नौ से रात आठ बजे तक खुला रहेगा। संवाद
विज्ञापन


08सीपीटी06 पी-चंपावत बाजार में बालेश्वर मंदिर द्वार के पास खुला जन औषधि केंद्र। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें