फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच में दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है गड्ढा

Wed, 10 Jul 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीआरसी के समीप बना गड्ढा दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। इस स्थान पर वाहनों की पार्किंग और वर्कशॉप होने से वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। दोनों तरफ से एक साथ वाहनों के आने पर एक वाहन चालक को अपना वाहन गड्ढे में डालना पड़ रहा है, इससे वाहनों में नुकसान का अंदेशा बना है। आसपास के दुकानदार शंकर दत्त, अशोक कुमार, हरीश चंद्र आदि का कहना है कि कई दफा एनएच के अधिकारियों गड्ढे ठीक करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। टैक्सी यूनियन के ललित मोहन भट्ट, मुकेश कुमार, गोपाल सिंह आदि ने भी सडक़ के गढ्ढे को भरने की मांग उठाई है। इधर, एनएच के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही मौसम सामान्य होने पर गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें