फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत की रीड्स संस्था को मिलेगा पहला गोल कीपर अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले की रीड्स संस्था को पहले गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से पहली बार सुशासन के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दस जून को देहरादून में संस्था को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। वर्ष 2004 में रीड्स संस्था की स्थापना की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य नेपाल सीमा पर स्थित टनकपुर और बनबसा सहित विभिन्न क्षेत्रों में मानव तस्करी रोकने में सरकार और प्रशासन का सहयोग करना है। संस्था की ओर से उज्ज्वला परियोजना के माध्यम से गलत विचार लेकर पैसा कमाने की चाहत रखने वाली महिलाओं और बच्चों की सोच में बदलाव लाने का काम किया जा रहा है। संस्था की ओर से 662 महिलाओं और 323 बच्चों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया गया है। संस्था के अध्यक्ष अनिल लोहनी और सचिव गिरिजा किशोर उप्रेती ने बताया कि सीमा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गांवों में सामुदायिक निगरानी समूह बनाए गए हैं जो संस्था को संदिग्ध लोगों की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जताई खुशी
चंपावत। रीड्स संस्था को पहला गोलकीपर अवॉर्ड मिलने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने खुशी जताई है। इनमें सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विपिन वर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, सतीश पांडेय, हरीश भट्ट, हर्षवर्द्धन रावत, मुकेश कलखुड़िया, कैलाश लोहनी, इंद्रेश लोहनी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें