फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के इंतजार में बीते दो माह, किया प्रदर्शन

Thu, 11 Feb 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र की कारी ग्राम पंचायत के लोगों को दो महीने से सरकारी सस्ते गल्ले का राशन नहीं मिल पा रहा है। नाराज लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया तथा सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान डुंगर सिंह का कहना है कि कारी गांव के लोगों को नवंबर के बाद से सरकारी सस्ता गल्ला का राशन नहीं मिल पाया है। यहां गल्ले की दुकान में 80 कार्डधारक हैं, मगर कार्डों के ऑनलाइन नहीं होने से 65 उपभोक्ताओं को अनाज नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से यहां के लोग महंगे दाम पर खुले बाजार से अनाज खरीदने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने दिसंबर से अब तक का अनाज देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा जिला मंत्री श्याम राम कोहली, रोशन राम टम्टा, मेघनाथ सिंह, कुंवर सिंह, अर्जुन सिंह, जीत सिंह तड़ागी, केदार सिंह बोहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें