टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी की शोभा यात्रा में झांकी और उमड़े भक्त। संवाद
टनकपुर/बनबसा(चंपावत)। नगर के शारदा घाट में प्रशासन की ओर सुंदर कांड, दीप प्रज्जवलन, गंगा आरती व भजन संध्या का आयोजन किया गया। नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से बनबसा के जगबूड़ा पुल के पास से भव्य शोभा यात्रा नगर निकाली गई। समापन पर भंडारा हुआ। वहां कमेटी की संरक्षक प्रतिभा अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता, विशाल अग्रवाल आदि थे। इस बीच गैंडाखाली राम मंदिर में ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर बूम घाट से राम मंदिर तक शोभायात्रा निकाली।
थ्वालखेड़ा में भी कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई। सरस्वती शिशु मंदिर वाटिका में हरेला क्लब की महिला विंग ने और उत्तरांचल रामलीला समिति ने ज्ञानखेड़ा में सुंदरकांड का पाठ किया। पीलीभीत चुंगी में समाजसेवी भुवन सिंह कठायत की अगुवाई में आयोजित भंडारे काफी लोग उमड़े। वहां पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भटट, सूरज बोहरा, विनोद बिष्ट, नरेंद्र धामी, रोहित सिंह, अनिल चौधरी आदि थे। उधर, कृष्ण जन्माष्टमी कमेटी ने मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भंडारे का आयोजन किया।
इधर बनबसा में पचपकरिया गांव में शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर इंटर काॅलेज प्रांगण में ग्रामीणों के सहयोग से भंडारा आयोजित हुआ। इससे पूर्व पूजा-अर्चना की गई जिसमें मुख्य यजमान इंदर सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी रहीं। वहीं श्रीजी परिवार कमेटी ने देर शाम को 5100 दीये जलाए। कमेटी की ओर से श्री रामचरितमान का पारायण भंडारे के साथ किया गया। वहां पं. मदन काफिले, भरत भंडारी, संजय अग्रवाल, मंजुला भंडारी, अभिषेक, अर्पित, सागर, उमेश भट्ट आदि थे।
आंबेडकर ग्राम फागपुर में प्रधान हर्ष बहादुर चंद की पहल पर ग्रामीणों ने भूमिया मंदिर में पूजा कर भंडारा आयोजित किया। बमनपुरी भूमिया मंदिर, गुदमी रामलीला मैदान, मीना बाजार हनुमान मंदिर में भी कार्यक्रम हुए। पूर्व लायंस क्लब अध्यक्ष शिव नारायण साहू ने अपने प्रतिष्ठान पर प्रसाद वितरण किया। एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर हाउस के टनकपुर बैराज पर सोमवार को मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापित की गई। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक राजिल व्यास व उनकी पत्नी संगीता व्यास ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। वहां पावर स्टेशन के अधिकारी ओर कर्मी मौजूद रहे। संवाद