फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में चीरबंधन के साथ खडी होली की इंद्रधनुषी छटा बिखेरी

विज्ञापन
पाटी में होली गीत गाते होल्यार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चीरबंधन और रंग पड़ने के साथ ही पहाड़ में राग, फाग और रंगों की इंद्रधनुषी छटा बिखरनी शुरू हो गई है। काली कुमाऊं की होली गायन की शैली के साथ ढोल, झांझन के थाप पर होल्यारों के कदमों की लय और चाल से खूब लोकप्रिय है।
विज्ञापन

रविवार को मांदली मांजगांव में भुवन पांडेय के आवास में पंडित उमाशंकर कुलेठा ने वैदिक मंत्रों के बीच गणेश पूजन के साथ ही चीर का अभिषेक कर बंधन करवाया। बाद में ढोल झांझन के स्वरों के बीच होलियारों ने ‘हरि धरैं मुकुट खेलें होरी...’ से होली गायन किया। वहां प्रेमबल्लभ जोशी, पूरन तिवारी, रमेश पांडेय, नारायण दत्त चिलकोटी, विक्रम सिंह खाती, दिनेश पांडेय आदि थे। चंपावत में चाराल के कुलेठी, खर्ककार्की, ढकना, चौकी, फूंगर, सिंलग्टाक, लटोली, डूंगरासेठी, ढकना, मुडिय़ानी, चौड़ासेठी, फुलारगांव आदि में भी चीरबंधन के साथ होली गायन हुआ।
आयो बसंत सखी री...
पाटी (चंपावत)। पाटी में सीएस मौनी के आवास पर व्यापार संघ अध्यक्ष गोपेश पचौली ने बैठकी होली का श्रीगणेश किया। सीएस मौनी ने ‘आयो बसंत सखी री, मिल खेलले होली से की’ से होली गीत प्रस्तुत किया। सौरभ अवस्थी ने यारो मारो जी श्याम पिचकारी, कंचन अवस्थी ने डगर चलत करत बरबोरी मोसे, नरेंद्र गहतोड़ी ने ऐसी करी बरजोरी, एमसी भट्ट ने न्याय नहीं नारायण तौरे गाकर माहौल बना दिया। पंकज पचौली, विशाल पचौली और केसी भट्ट ने भी होली र्गाइं। तबले पर धीरज, नितिन, शुभांशु, सौरभ ने संगत दी। वहां एमएन पचौली, मयंक गहतोड़ी, गौरव, रवीश पचौली, अंकित गहतोड़ी, गोदावरी आदि थे।
विज्ञापन

चीरबंधन के बाद हुआ होली गायन का आगाज
टनकपुर (चंपावत)। कार्की फार्म वेलफेयर सोसायटी में सीडीसी रावत पार्क में चीर बंधन कार्यक्रम के साथ ही होली का आगाज हुआ। कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा- होली गीत के साथ होली गायन का श्रीगणेश हुआ। मुख्य यजमान सोसाइटी के अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी और उपाध्यक्ष शेखर चंद्र पंत थे। कार्यक्रम में सोसाइटी के सचिव रवींद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कुशल सिंह राणा, महिला उपाध्यक्ष रेखा साहू, मुन्नी बिष्ट, राजन बिष्ट, गौरव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें