स्पोर्ट्स क्लब पचपकरिया की ओर से हुए क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। किशन को मैन आफ द मैच दिया गया। मुख्य अतिथि मंडी परिषद उपाध्यक्ष जसवंत बसेड़ा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
पचपकरिया खेल मैदान में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पचपकरिया स्पोर्ट्स क्लब और बनबसा पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब के मध्य खेला गया।
\पहले बल्लेबाजी करते हुए पचपकरिया स्पोर्ट्स क्लब ने 89 रना बनाए, जिसमें सर्वाधिक 32 रन लारा ने जुटाए। पूर्णागिरि क्लब के गेंदबाज किशन ने 3, मोनू ने 2 विकेट लिए। जवाब में बनबसा की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। सर्वाधिक 36 रनों को योगदान किशन ने दिया।
चपकरिया के खिलाड़ी लारा ने 3 विकेट लिए। मैच के निर्णायक जीवन और भूपेंद्र रहे, आंखों देखा हाल डब्बू कुंवर ने सुनाया। विजेता टीम को 2500 रुपये और उपविजेता को 1500 रुपये दिए। इस मौके पर प्रधान मीना देवी, ग्रामप्रधान गिरधारी लाल, मोहन राम, भूपाल दत्त भट्ट, गणेश सामंत, आदि मौजूद थे।