फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीएम के आश्वासन पर स्थगित किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 02 Oct 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर पालिका परिषद की ओर से दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से चल रहे निमार्ण कार्यों पर भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाते हुए पूर्व नामित सभासद सूरज प्रहरी ने दो अक्तूबर गांधी जयंती से आंदोलन की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन की ओर से आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

सूरज प्रहरी ने बताया कि पालिका की ओर से नगर क्षेत्र में दस नए निर्माण कार्य किए जा रहें हैं। इनके टेंडर स्थानीय समाचार पत्र में न छपवाकर बाहरी समाचार पत्रों में प्रकाशित किए गए। जो अखबार यहां आता ही नहीं उसमें छपवाया गया है। कहा कि अगर उचित जांच नहीं की गई तो 10 दिन बाद फिर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
निमार्ण कार्यों की होगी जांच, डीएम ने तीन सदस्यीय समिति बनाई
चंपावत। नगर पालिका की ओर से हो रहे निमार्ण कार्यों में अनियमितता और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत के बाद डीएम नवनीत पांडे ने सोमवार को तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इसमें एसडीएम चंपावत, उपकोषाधिकारी और ईई लोनिवि को नामित किया गया है। डीएम ने टेंडर करते समय नियमावली का अनुपालन किए जाने और गुणवत्ता के संबंध में दो बिंदुओं पर समिति को एक सप्ताह के अंदर जांच आख्या देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन


अन्य विभागों की ओर से भी टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत
चंपावत। जिले के कुछ अन्य विभागों में भी टेंडर प्रक्रिया की शिकायतें आ रही है। इससे स्थानीय ठेकेदारों के साथ ही क्षेत्र में प्रचलित अखबारों को भी नुकसान हो रहा है। मुख्यालय में तैनात कुछ विभागों की ओर से गुपचुप तरीके बाहरी समाचार पत्रों में टेंडर प्रकाशित कर निर्माण कार्य किए जा रहें हैं। जो विज्ञापन नियमावली का उल्लंघन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें