फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सभासदों का धरना जारी, दूर नहीं गतिरोध

Wed, 08 Nov 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में धरना देते सभासद। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नौ सूत्री मांगों को लेकर टनकपुर नगर पालिका सभागार में सभासदों का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना दे रहे सभासदों और पालिका प्रशासन के बीच गतिरोध दूर नहीं हुआ है। सभासदों ने मांगों पर जल्द कदम नहीं उठाए जाने पर आंदोलन के स्वरूप को बदलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कई बार इन मांगों को लेकर पालिका प्रशासन के सम्मुख आवाज उठाई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अनसुनी से शहर के विकास कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। सभासद तुलसी कुंवर, अमित भट्ट, रईस अहम, कपिल उप्रेती, पूजा टम्टा, हबीब अहमद, हुमा अंसारी ने धरना दिया। वहीं ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि सभासदों की ओर से उठाए गए सभी बिंदुओं पर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें