फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीएचएस दंत विभाग पर भड़के पूर्व सैनिक

विज्ञापन
Protest by Ex Army in Banbasa
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के पूर्व सैनिक, आश्रित एवं वीर नारियां ईसीएसएच पॉलीक्लीनिक स्थित डेंटल विभाग कर्मियों के व्यवहार से नाराज हैं। उनका कहना है कि दांतों के इलाज को जाने वाले मरीजों को एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट लाने के लिए लौटाया जा रहा है। कई पूर्व सैनिक विवश हो अपने खर्च से बाहर उपचार करा रहे हैं। उन्होंने गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद से यह समस्या सुलझाने की मांग की है।
विज्ञापन

एंटीजन रिपोर्ट के बिना ईसीएचएस के दंत विभाग में जाने वाले मरीजों को वापस लौटाने से पूर्व सैनिक भड़के हैं। पूर्व सैनिकों का कहना है कि वृद्ध पूर्व सैनिक, आश्रित एवं वीर नारियां एंटीजन के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने ईसीएचएस क्लीनिक में ही मरीजों के एंटीजन जांच की व्यवस्था करने की मांग की है। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने ईसीएचएस के ओसी कर्नल जेएस महार से संपर्क किया तो पता चला कि ईसीएचएस मुख्यालय से एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट लाना जरूरी है।
कैप्टन चंद ने दूरदराज से ईसीएचएस पहुंचने वाले वृद्ध मरीजों को से एंटीजन रिपोर्ट लेने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका समय भी बेकार हो रहा है। समिति अध्यक्ष कैप्टन चंद ने बताया कि यहां वृद्ध मरीजों को देखते हुए ईसीएचएस में ही एंटीजन सुविधा दिलाने के लिए ईसीएचएस मुख्यालय से पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने ईसीएचएस में सुविधा बढ़ाने के लिए भी सेना मुख्यालय एवं ईसीएचएस से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

पेंशनरों से 28 फरवरी तक कोषागार में अंकन कराने का अनुरोध
पिथौरागढ़। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ जोशी और जिला सचिव डीएस भंडारी ने कहा कि निदेशक पेंशन एवं हकदारी उत्तराखंड देहरादून की ओर से सभी पेंशनरों से 28 फरवरी 2022 तक अपने आधार कार्ड, पेन कार्ड और जीआरडी संख्या वाली बैंक पासबुक की छाया प्रति का कोषागार में अंकन कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य कोषाधिकारी पिथौरागढ़ की ओर से भी इसके आदेश दिए हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी राजकीय पेंशनरों से 28 फरवरी तक जरूरी दस्तावेज का अपने कोषागार में अंकन कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें