बीडीसी सुंदर बोरा के घर में दबिश देने के विरोध में चंपावत के एसपी से मिलता प्रतिनिधिमंडल। संवाद न
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विधानसभा चुनाव के मतदान के एक दिन पूर्व पुलिस और प्रशासन की टीम की ओर से आवास में छापे मारे जाने के विरोध में भाजपा नेता सुंदर सिंह बोहरा ने जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि 13 फरवरी को उनके आवास पर प्रशासन की ओर से अराजक तत्वों की सूचना पर बिना वारंट के छापा मारा गया।
उन्होंने राजनीतिक रंजिशन में बुजुर्ग मां और बच्चों के साथ अभद्रता का आरोप भी लगाया। कहा कि छापे के दौरान उनके आवास से यदि कोई आपत्तिजनक सामान मिला है तो उसका खुलासा किया जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर न्यायालय में मानहानि का दावा करने की चेतावनी दी है। डीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने की कोतवाल करेंगे जांच
चंपावत। विधानसभा चुनाव के मतदान की पूर्व रात्रि भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी के पैसे बांटने का कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले की जांच कोतवाल शांति कुमार गंगवार करेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष की ओर से इस संबंध में एसपी देवेंद्र पींचा को शिकायती पत्र सौंपा था। इस पर एसपी ने कोतवाल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।