फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के बिल में बढ़ोतरी पर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 01 Aug 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में जल मूल्य के विरोध में प्रदर्शन करती जूप वार्ड की महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जल संस्थान की ओर से जल मूल्य में चार से दस गुना तक बढ़ोतरी करने विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को पालिका के जूप वार्ड की महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि जल संस्थान की ओर से जिस प्रकार से भारी भरकम पानी के बिल भेजे जा रहे हैं, उस हिसाब से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं को हैंडपंप और गधेरों से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं ने डीएम डॉ. अहमद इकबाल को ज्ञापन सौंप कर पानी के वर्तमान बिलों को कम करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जल संस्थान की ओर से उपभोक्ताओं को किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। विभाग की ओर से न तो पानी के बिल ही दुरुस्त किए जा रहे हैं, न पानी की आपूर्ति बहाल की जा रही है। महिलाओं ने डीएम से हस्तक्षेप कर पानी के बढ़े हुए दामों को वापस लिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। गिरीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में धनका गोस्वामी, ईश्वर नाथ, आशा भंडारी, पुष्पा देवी रावत, कलावती देवी, गीता भट्ट, जसोदा देवी, नीलावती, रेनू भट्ट, गोदावरी सहित तमाम महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें