बनबसा केवि टू में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में शनिवार को दादा-दादी दिवस मनाया गया। दादा-दादियों की कुर्सी दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। इसमें राजेंद्र सिंह प्रथम, सैय्यद जरीफ मियां द्वितीय, बसंती देवी तृतीय रहीं।
मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने कहा कि छोटे बच्चों को संस्कारवान बनाने और उनकी देखरेख में दादा-दादी की अहम भूमिका होती है। संयुक्त परिवार से दूर हो रहे परिवारों के बच्चे अपने वृद्धजनों से भी दूर हो रहे हैं।
प्रधानाचार्य रंजना बरफाल ने अतिथियों का स्वागत कर संयुक्त परिवारों में दादा-दादी की भूमिका बताई। संगीत शिक्षिका शैफाली महेश्वरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य, समूह गीत, पहाड़ी नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम बीके पुष्कर की देखरेख में हुआ। संचालन मो. मुदस्सिर ने किया।