फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत दूरस्थ ग्रामीण स्कूलों में भी धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

विज्ञापन
चंपावत जिले के चल्थिया स्कूल में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में नए शिक्षा सत्र में स्कूलों में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय चल्थिया में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष हुकुम सिंह, अमर सिंह, महेश जोशी, सतीश शर्मा, प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राथमिक विद्यालय चल्थिया में कुल नौ नए प्रवेश किए गए। इस कार्यक्रम में संकुल प्रभारी शंकर सिंह अधिकारी ने कहा कि शिक्षा के बिना परिवार, गांव, देश का विकास नहीं हो सकता। प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र जोशी ने समाज के उत्थान के लिए कार्य करने, बच्चों को रोज स्कूल भेजने, अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति ध्यान देने की अपील की। उच्च प्राथमिक विद्यालय चल्थियां के प्रधानाध्यापक महेश चंद्र जोशी ने कहा कि सभी को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा ही उसकी तरक्की का कारण बनती है। इस दौरान सहायक अध्यापक सतीश चंद्र, भोजनमाता गंगा देवी, मोहिनी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीता देवी, शांति देवी, जीवन सिंह, पुष्कर सिंह, चंदन सिंह, दीवान सिंह, प्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

प्रवेशोत्सव के लिए भट्टीगांव में निकाली रैली
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टीगांव और राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज बेड़ीनाग के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। विद्यालय से शुरू रैली भट्टीगांव, कैनैगैर, लंपाटा तक निकाली गई। प्रधानाध्यापिका गंगा आर्या ने स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि देवकी देवी सभासद भट्टीगांव, विशिष्ट अतिथि पूरन राम, हरीश राम, जगदीश राम, मनोज कुमार, मंजू टम्टा, सुरेश चंद्र पंत सहायक अध्यापक, प्रभा पंत, गीता सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें