टनकपुर(चंपावत)। लोहियाहेड पावर हाउस से टनकपुर-बनबसा के लिए मुख्य 33 केवी बिजली लाइन को बिजली विभाग की ओर से कवर किया जा रहा है। इससे बरसात और तेज हवा में जंगल के बीच टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। करीब साढ़े तीन किमी जंगल से होकर गुजर रही लाइन में सप्ताह भर में लाइन को इंसुलेटेड केबल से कवर कर दिया जाएगा।
बता दें कि अक्सर बरसात के मौसम में टनकपुर-बनबसा के उपभोक्ताओं को लाइन में फाल्ट आने से बिजली गुल होने की समस्या से जूझना पड़ता था। एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि लोहियाहेड से टनकपुर तक 19 किमी लंबी 33 केवी लाइन है। इसमें करीब एक करोड़ की लागत से फागपुर से पंपापुर के बीच जंगल में करीब साढ़े तीन किमी लाइन को कवर कंडक्टर का कार्य चल रहा था। जो अगले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इससे फाल्ट कुछ कम और निर्बाध बिजली में आसानी हो सकेगी।