लोहाघाट (चंपावत)। नगर निकाय चुनाव में शांति भंग की आशंका में उप जिला मजिस्ट्रेट ने 23 वार्ड सदस्य प्रत्याशियों सहित 24 लोगों को नोटिस थमाए हैं। उन्हें सोमवार को उप जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होना है। उन जिला मजिस्ट्रेट और आरओ नीतेश डांगर ने बताया कि निकाय चुनाव में शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर 24 लोगों को धारा 123/135 के तहत नोटिस भेजे गए हैं। सभी को सोमवार 13 जनवरी को सुबह 10 बजे उनकी अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव में शांति भंग का उल्लंघन करने वालों पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।