चंपावत में विधानसभा उप चुनाव के लिए बनाए गए नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते डीएम नरेंद्र सिंह भंड?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विधानसभा उप चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने आपदा परिचालन केंद्र में बनाए गए चुनाव नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 1950 कॉल सेंटर और मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय तथा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के नोडल अधिकारी गिरिजा जोशी ने चुनाव संबंधी तैयारियां के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी को जानकारी दी। डीएम ने कहा कि निर्वाचन बहुत महत्वपूर्ण कार्य होता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव नियंत्रण कक्ष में चुनाव से संबंधित जो भी सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल संबंधित को सूचित किया जाए। साथ ही चुनाव संबंधित जो भी सूचना निर्वाचन आयोग को जानी होती है, उसे तत्काल भेजा जाए।