फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता छापे से आक्रोशित होकर घर के आगे धरने पर बैठे

विज्ञापन
मतदान से पहले की रात को छापा मारे जाने से नाराज बीडीसी सदस्य सुंदर बोरा चंपावत में अपने घर के बाहर - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मतदान से पहले चंपावत के भाजपा नेता सुंदर बोहरा के घर में रात में छापा पड़ा। छापे के दौरान वहां कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली लेकिन छापे से आक्रोशित भाजपा नेता सुंदर सोमवार को जूप वार्ड में अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थक भी धरने पर बैठे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो टीम छापा मारने उनके घर आई, उसने उनके घर में रखा सारा सामान बिखेर गए। इससे उनकी पत्नी और बच्चे सदमे में आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर में रंजिशन छापा मारा गया। सुंदर दियूरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से भाजपा नेताओं में खासा रोष है। सोमवार को उनको मनाने के लिए कोतवाल शांति कुमार गंगवार धरना स्थल पर पहुंचे। बाद में एसपी देवेंद्र पींचा ने उन्हें कोतवाली में बुलाकर समझाया। लिखित में शिकायत देने के लिए कहने पर सुंदर मान गए।
पुलिस ने भाजपा नगर अध्यक्ष को कोतवाली में बैठाया
चंपावत। मतदान के एक दिन पहले पुलिस ने रुपये बांटने की आशंका में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा और उन्हें देर रात तक कोतवाली में बैठाए रखा। अधिकारी का आरोप है कि सब्जी की दुकान में 45 हजार रुपये रखे थे। यह बेची गई सब्जी का भुगतान था। इसके बावजूद पुलिस ने इस रकम को बांटने के लिए मिलना माना। उन्होंने कहा कि मतदान खत्म होने के बाद वह पुलिस की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने आधी रात में खुलवाई गल्ले की दुकान
चंपावत। जिले के ललुवापानी क्षेत्र में मतदाताओं को आकृष्ट करने के लिए शराब बांटने की सूचना मिली। इस आधार पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने आधी रात में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान खुलवा कर उसमें रखा सामान जांचा। हालांकि सस्ते गल्ले की दुकान में शराब आदि किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें