फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के दूरस्थ क्षेत्रों की 16 मतदान पार्टियां रवाना

विज्ञापन
चंपावत गोरलचौड़ मैदान में विधानसभा उप चुनाव के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा। इसके लिए रविवार को दूरस्थ क्षेत्र की 16 मतदान दलों को रवाना किया गया जबकि सोमवार को शेष 135 मतदान दल रवाना होंगे। गोरलचौड़ मैदान से निर्वाचन सामग्री और ईवीएम लेकर मतदान दल डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की मौजूदगी में केंद्रों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यदि मतदान केंद्रों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को तुरंत सूचित करें। इससे पूर्व मतदान पार्टियों को निर्वाचन संबंधित तृतीय प्रशिक्षण दिया गया। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है कि वे मतदान केंद्रों तक मतदान पार्टियों सकुशल पहुंचाएं और इसकी सूचना भी देते रहें। सभी दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व में एक अतिरिक्त ईवीएम और वीवीपैट मशीन दी गई है। इस मौके पर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, आरओ हिमांशु कफल्टिया, तहसीलदार ज्योति नपल्च्याल, पिंकी आर्या आदि रहे।
सबसे अधिक कोटकेंद्री बूथ के लिए नापनी होगी 17 किमी पैदल दूरी
चंपावत। विधानसभा क्षेत्र के 16 दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए रविवार को 16 मतदान दलों को वाहन के साथ ही पैदल भी लंबी दूरी नापनी पड़ेगी। क्षेत्र में सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र कोटकेंद्री तक मतदान दलों को 17 किमी की पैदल चलना होगा। उसके बाद दुर्गापीपल बूथ के लिए 15 किमी, खिरद्वारी के लिए 14 किमी, डांडा, रियासी बामनगांव, बाकोड़ा, मटकाड़ा, आमनी, गंगसीर केंद्र के लिए 10 किमी की पैदल चलना होगा। कठौल बूथ के लिए नौ किमी, अमौन, रौकुंवर, सौराई, कुकड़ोनी बूथों के लिए आठ किमी, रुईयां छह किमी, दुबड़जैनल बूथ के लिए चार किमी पैदल यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें