फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होने वाले उपचुनाव के लिए 135 मतदान दल रवाना

विज्ञापन
चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाए सखी बूथ के लिए रवाना होती महिला मतदानकर्मी। संवाद न्यूज एज? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सोमवार को शेष 135 मतदान दलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया जबकि क्षेत्र के कुल 151 मतदान दलों में से 16 को रविवार को रवाना किया गया था।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की मौजूदगी में मतदान दल स्थानीय गोरलचौड़ मैदान से निर्वाचन सामग्री, ईवीएम, वीवीपैट आदि लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। डीएम ने कहा कि यदि मतदान केद्रों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को तुरंत सूचित करें। इससे पूर्व मतदान पार्टियों को चुनाव संबंधित तीसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है कि वे मतदान पार्टियों को मतदान केंद्रों तक सकुशल पहुंचाएं। इस मौके पर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, आरओ हिमांशु कफल्टिया, तहसीलदार ज्योति धपवाल, पिंकी आर्या समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा बलों के जवान मौजूद रहे।
वालंटियर दिव्यांग वोटरों को मतदान केंद्र तक लाएंगे
चंपावत। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संगठन और अन्य वालंटियर लगाए गए हैं। दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर और वालंटियर टीम को डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

76 मतदान केंद्रों से होगी वेबकास्टिंग
चंपावत। उपचुनाव के लिए बने कुल 151 मतदान केंद्रों में से 76 मतदान केंद्रों की ऑनलाइन वेबकास्टिंग की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वेबकास्टिंग की प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बिना बूथ में प्रवेश नहीं
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि उपचुनाव में लगे कर्मचारी पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बगैर बूथ के अंदर प्रवेश न करें। मतदान में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी अनुशासित रहकर जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं।
उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सोमवार को सुरक्षाकर्मियों, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ब्रीफिंग की गई। डीएम और एसपी ने मतदान दलों के साथ रवाना होने वाले सुरक्षाकर्मियों को उनकी ड्यूटी बताई। कहा कि किसी भी व्यक्ति की ओर से दिया गया आतिथ्य स्वीकार न करें।
ये निर्देश भी दिए
-मादक पदार्थों का सेवन न करें।
-महिला-पुरुष मतदाताओं को लाइन अलग लगाएं।
-पोलिंग बूथ पर ज्वलनशील पदार्थ बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाइटर आदि न लाएं।
-मतदान बूथ पर मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
-मतदान केंद्र पर अनावश्यक भीड़ न जुटने दें।
-मतदान के दौरान कानून और शांति व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देकर वैधानिक कार्रवाई करें।
सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय चंपावत में पहुंचा मतदान दल
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण सोमवार को रवाना हुई 135 मतदान दलों में से सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय चंपावत का मतदान दल मतदान केंद्र पर पहुंचा। प्राथमिक विद्यालय को आदर्श बूथ भी बनाया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय को सखी बूथ बनाया गया है। इसमें सभी महिला कर्मचारी मतदान प्रक्रिया पूरी कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें