लोहाघाट पीजी कॉलेज में पौध रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते एसएसबी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी। सं
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहिनी चंपावत की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण को प्रकृति को हरा भरा रखने का संकल्प लिया।
प्राचार्य डॉ.संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एसएसबी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। पौधरोपण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.प्रकाश लखेड़ा, डॉ.सुमन पांडेय, डॉ.कमलेश शक्टा, डॉ.अर्चना त्रिपाठी, डॉ.नम्रता दयाल, बसंत कुमार रावत, चंद्रा जोशी के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में पानी के पोषण, फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया। रेंजर दीप जोशी की ओर से राज्य पुष्प बुरांश के पौधे उपलब्ध कराए गए। सभी लोगों ने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। प्राचार्य ने एसएसबी के प्रयासों की सराहना करते हुए पौधरोपण के लिए आभार जताया। इस मौके पर डॉ.अनीता सिंह, डॉ.रितु मित्तल, डॉ.धर्मेंद्र राठौड, डॉ.स्वाति मेलकानी, डॉ.विमला देवी, डॉ.तौफिक अहमद, ग्राम प्रधान चौड़ी जितेंद्र राय के अलावा एनसीसी कैडेट व एसएसबी के जवान शामिल रहे।