फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीलीभीत का युवक शारदा नदी में डूबा, तलाश जारी

Sun, 16 Jun 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
शारदा नदी में डूबे युवक की तलाश करती जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। गंगा दशहरा पर्व पर साथियों के साथ शारदा नदी में स्नान करते समय पीलीभीत का एक युवक तेज बहाव में आकर डूब गया। सूचना मिलते ही गोताखोर और एसडीआरएफ युवक की तलाश में जुट गए। देर शाम तक तलाश जारी थी।
विज्ञापन

बूम पुलिस चौकी इंचार्ज दिलवर सिंह भंडारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 4.25 बजे बूम घाट से करीब दो किमी पूर्णागिरि की ओर कांकड़ घाट के पास पीलीभीत के युवकों का दल शारदा नदी में स्नान कर रहा था। इस बीच यूपी के पीलीभीत के मोहल्ला बर्फ वाली गली, नगर कोतवाली निवासी हर्ष राठौर (27) पुत्र राम अवतौर राठौर अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह डूब गया। साथी वैभव कश्यप, निर्मल सिंह, मुदित भारती, आयुष कुमार, बंटी, रोहित भारती में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस चौकी इंचार्ज नेगी, पुलिस तैराक दल, एसडीआरफ मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। बताया गया कि हर्ष गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के लिए ही आया था। इस बीच देर शाम तक तैराक दल युवक की खोजबीन में जृुटा था। परिजनों को सूचना भेज दी है। बताया गया कि गंगा स्नान पर्व पर बूम घाट के साथ ही जगह-जगह यूपी के अनेक हिस्सों से श्रद्धालुओं की टोली स्नान को पहुंची थी।
विज्ञापन



....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें