फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नर्सिंग प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Sun, 16 Jun 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। रविवार को बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, पैरामेडिकल की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या रश्मि रावत ने बताया कि कॉलेज में पहली बार परीक्षा कराई गई है। इसमें जिला मुख्यालय और आसपास के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में नर्सिंग कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाए जाने से अभ्यार्थियों को बढ़ी राहत मिलेगी। इससे उनका समय भी बचेगा और आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा। प्रवेश परीक्षा 15 और 16 को हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक डॉ. नवीन भट्ट, डॉ. रवि शंकर जोशी, महेश भट्ट, विक्रम सिंह, उपकेंद्र अधीक्षक हरिकांत शर्मा, रूपाली वर्मा, ज्योति गोदियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें