फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान

Thu, 01 Feb 2024 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कड़ाके की ठंड के बीच कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। दो दिन से लगातार हो रही बिजली कटौती से हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग बेहाल हो गए हैं। लोगों ने ऊर्जा निगम से जल्द व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

बिजली नहीं आने से नगर के पास प्रेमनगर, छमनिया, पांच गांव सुई, गल्ला गांव, तड़ीगांव, सेरी कनियाना, इजड़ा, लोहाश्री, रावल गांव, सूराकोट और पांडासों सेरा के ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर में भी आए दिन बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
इधर ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि सुई के पास लाइन में पक्षी के चिपकने के कारण फॉल्ट आ गया था जिसे ठीक कर दिया गया है। वहीं नगर के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया कि नगर में आए दिन फॉल्ट आने के कारण शटडाउन लिया जा रहा है जिस कारण बिजली की सप्लाई सुचारु नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि जाड़ों के दिनों में लोड ज्यादा होने के कारण फॉल्ट ज्यादा आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें