फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देवदार के पेड़ काटने के मामले में एक गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के आदर्श कॉलोनी के भेड़खान मोहल्ले में देवदार के आठ पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर देवदार की कुछ लकड़ी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

भेड़खान मोहल्ले में पेड़ काटने के मामले में राजस्व उप निरीक्षक ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा और मामले के जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के बाद आदर्श कॉलोनी के तरुण जोशी के घर और आंगन के पास देवदार की लकड़ियां बरामद की गईं। इसे देखते हुए तरुण को आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
बताया जा रहा है आरोपी जिले के एक अधिकारी का संविदा चालक है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं क्षेत्र में चर्चाएं है कि काटे गए पेड़ों की अधिकांश लकड़ी को ठिकाने लगा दिया गया है। इधर कॉलोनी में जिस स्थान पर देवदार के पेड़ों को काटा गया है, उसके आसपास कई और पेड़ों को सुखाने की तैयारी चल रही है। तस्करों ने देवदार के तनों को छील दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें