फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में भी पेयजल संकट से जूझ रहे पाटी बाजार के लोग

विज्ञापन
पाटी में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क में बहता पानी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
बरसात में भी पेयजल संकट से जूझ रहे पाटी बाजार के लोग
विज्ञापन

जल संस्थान पर लगाया लापरवाही और मनमानी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटी (चंपावत)। पेयजल समस्या से जूझ रहे पाटी बाजार लोगों ने जल संस्थान कर्मियों पर पेयजल वितरण में लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान न करने पर जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लवी पाटनी, सागर पाटनी, खुशाल सिंह, कमल भट्ट, मनोज, योगेश, रमेश पाटनी, तारा सिंह आदि का कहना है कि बरसात के मौसम में भी पाटी बाजार क्षेत्र के लोग प्यासे हैं। जल संस्थान की ओर से क्षतिग्रस्त पाइन लाइन को सही नहीं किया जा रहा है। लोगों को सप्ताह में दो या तीन दिन ही पानी मिल पा रहा है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से आधा पानी सड़कों में बह जाता है। जल संस्थान कर्मियों की ओर से पेयजल वितरण में भी लापरवाही और मनमानी की जा रही है। यहां की दो लाइनों में से एक लाइन में हर समय पानी चलता है, जबकि बाजार की लाइन में सप्ताह में दो या तीन दिन ही पानी मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान अधिकारियों को शिकायत करने पर समस्या का समाधान करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। जल संस्थान के अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो 04 एलएचजी 06 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें