फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीमांत मंच कस्बे के लोग पानी के लिए तरसे

Sun, 17 Mar 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सीमांत मंच में 80 लाख की लागत से बनी पंपिंग योजना। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर सीमांत मंच कस्बे में पानी के लिए लोग परेशान हैं। दो माह से मंच और दुबड़ जैनल ग्राम पंचायत में जल संकट चल रहा है। जल संस्थान की ओर से किराये के वाहन के जरिये आपूर्ति तो की जा रही है लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है। इस कारण लोगों को धारों, हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की पानी की लाइन कब और कैसे सही होगी अभी तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में घर बनाने के लिए लोगों को अधिक खर्च कर निजी वाहन से पानी ढोना पड़ रहा है। संवाद

80 लाख से बनी पंपिंग योजना बनी शोपीस
चंपावत। सीमांत मंच में जल जीवन मिशन के तहत और प्रधानमंत्री हर घर नल हर घर जल के तहत 80 लाख की लागत से से बनी पंपिंग योजना फिलहाल शोपीस बनी हुई है। इस पंपिंग योजना के चालू होने से मंच, दुबड़ जैनल और मिट्टीखाल ग्राम पंचायतों को पानी मिलने लगता। ग्रामीण दीपक महर, मोहन जोशी आदि ने पंपिंग योजना को जल्द चालू करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

कोट
पंपिंग योजना के अंतिम चरण में मोटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। योजना को जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। लोगों को स्वच्छ और भरपूर पानी मिले, इसके लिए विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। - हेमंत फुलारा, अवर अभियंता, जल संस्थान, चंपावत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें