फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन 

Thu, 14 Feb 2019 11:26 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो   टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गोविंर सिंह रजवार को ज्ञापन सौंपते आमबाग के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाथियों के झुंड द्वारा गांव में घुसकर खेतों में खड़ी फसलों को तबाह किए जाने से परेशान आमबाग के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को शारदा रेंज कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वन विभाग न तो हाथियों के झुंड का प्रवेश रोकने को कोई कदम उठा रहा है और न ही फसल के नुकसान पर किसानों को मुआवजा दे रहा है। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार को ज्ञापन सौंपकर हाथी और अन्य वन्यजीवों का गांव की ओर प्रवेश रोकने को सोलर फैंसिंग लगाने या सुरक्षा दीवार का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई है।  

विज्ञापन


ग्राम प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा के नेतृत्व में शारदा रेंज कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हाथियों का झुंड आए दिन गांव में घुसकर फसलों को बर्बाद कर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। वन विभाग को किसानों के दर्द की कोई परवाह नहीं है।

उन्होंने कहा कि खेतों में घुसकर फसल रौंद रहे हाथियों को भगाने की कोशिश करने पर हाथी ग्रामीणों पर हमले के लिए दौड़ रहे है। ऐसे में फसल की बर्बादी के साथ ही जान का खतरा भी बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी रजवार ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द कारगर कदम नहीं उठाए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हरीश कांडपाल, मनोज, तारा चंद, हयात सिंह कठायत, विमला कठायत, मोहनीकठायत, गंगा कठायत, बसंती देवी, हीरा भट्ट, गीता, पुष्पा पांडेय, गोविंद देवी, चंद्र मिश्रा, ममता भट्ट जयंती आदि शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें