चंपावत। जिले में अब आईटीआई के छात्रों को औद्योगिकी परिचालन ट्रेडों का ज्ञान मिलेगा। टाटा कंपनी के विशेषज्ञ आईटीआई के छात्रों को वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र में समय में मांग के अनुरूप ज्ञान देंगे। इससे चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के युवाओं को भी लाभ मिलेगा।
चंपावत आईटीआई में भविष्य में आधुनिक रूप में नजर आएगा। यहां छात्रों को आधुनिक ट्रेडों को पढ़ने का मौका मिलेगा। इन ट्रेडों की पढ़ाई के बाद छात्रों को रोजगार का स्वर्णिम अवसर मिलेगा। टाटा कंपनी के विशेषज्ञ छात्रों को प्रशिक्षण देंगे। चंपावत आईटीआई ताराचौड़ में करीब सात करोड़ से नए भवन का निर्माण किया जाएगा। टाटा कंपनी ही आधुनिक उद्योगों के अनुसार ही मशीनों को लगाने का काम करेगी। कार्यदायी संस्था आरडब्लूडी ने शासन को भवन निर्माण की डीपीआर बनाकर भेजी है। वर्तमान में आईटीआई चंपावत में फिटर और वेल्डर ट्रेड का संचालन किया जाता है। आईटीआई के आधुनिक होने के बाद यहां नए ट्रेडों की पढ़ाई होगी।
टनकपुर आईटीआई प्रधानाचार्य कविंद्र सिंह कन्याल ने बताया कि इसकी डीपीआर शासन को बनाकर भेज दी है। इसके निर्माण के बाद टाटा कंपनी की ओर से यहां औद्योगिक मांग के अनुरूप ट्रेड का संचालन किया जाएगा। कंपनी के विशेषज्ञ ही विद्यार्थियों को वर्तमान समय में कंपनियों में मांग के अनुरूप ज्ञान देंगे।