टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर अंग्रेज चट्टान के पास भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। इससे चूका शीम आदि के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि पीआईयू के एईई विजेंद्र पोखरिया ने बताया कि मलबा हटाकर सड़क खोलने का कार्य किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बरसात से टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर अंग्रेज चट्टान के पास बरसात से कमजोर पड़ी चट्टान शनिवार की दोपहर अचानक भर भराकर सड़क पर गिर गई। इससे मार्ग से आने जाने वाले चूका शीम के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से होकर एसएसबी की अनेक चौकियां भी हैं। संवाद