चंपावत महाविद्यालय का निरीक्षण करती एसएस जीना विश्वविद्यालय की पैनल टीम।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। एसएस जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ओर से गठित पैनल ने शनिवार को राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। स्नातक में बीए, बीकॉम, बीएससी स्नातकोत्तर में नए विषयों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। महाविद्यालय में बीए गृहविज्ञान, भूगोल, बीकॉम, बीएससी के विभिन्न विषयों के साथ ही स्नातकोत्तर में समाजशास्त्र, हिंदी, इतिहास विषयों की संबद्धता की स्वीकृति प्रदान की गई। इस टीम ने महाविद्यालय को परिसर का दर्जा देने की संभावनाओं को भी देखा।
तीन सदस्यीय दल ने महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राचार्य डॉ. प्रणीता नंद ने बताया कि निरीक्षण दल ने प्रशासनिक भवन, कला, विज्ञान, वाणिज्य संकायों समेत वाचनालय, पुस्तकालय सभागार, प्रयोगशालाओं और भंडार कक्षों का निरीक्षण किया। पैनल में दल के संयोजक प्रो. केसी जोशी, प्रो. जेसी साह, प्रो. जीएस बिष्ट समेत प्राचार्य के प्रतिनिधि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट डॉ. कमलेश सक्टा, लोनिवि के अभियंता तुलाराम टम्टा शामिल रहे। इस मौके पर जगदीप जोशी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अल्का, डॉ. निरूपमा तिवारी, डॉ. पीतांबर पंत, डॉ. शिखर पांडेय आदि रहे।