फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में पवनदीप राजन सांस्कृतिक मंच का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
लोहाघाट में इंडियन आइडल के विजेता पवन दीप के माता पिता व तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रेनू गड़को? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पवनदीप राजन के इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता बनने पर यहां पवनदीप सांस्कृतिक मंच का शुभारंभ किया गया। रामलीला कमेटी की ओर से पवनदीप के माता-पिता का स्वागत कर तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रेनू गड़कोटी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्स्वाण के साथ पवन के पिता सुरेश राजन और माता सरोज राजन ने पवनदीप सांस्कृतिक मंच का शुभारंभ किया।
पवन के पिता सुरेश राजन ने बताया कि पवन ने दो वर्ष की उम्र में रायनगर चौड़ी गांव से तबला बजाया था। उसके बाद पवन ने लोहाघाट की रामलीला में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

जीवन मेहता ने बताया कि एक छोटे से इलाके के पवनदीप ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश-दुनिया में अपना नाम कमाने के साथ चंपावत जिले का भी नाम रोशन किया है।
मेहता ने कहा कि पवनदीप मंच के जरिये गायन, वादन के क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें उचित मंच प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के अध्यक्ष भैरव राय, प्रहलाद सिंह मेहता, राजू गड़कोटी, महेश राय, मुकेश साह, सतीश राजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें