फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती उपचुनाव में कमला बीडीसी सदस्य और मोहन जोशी प्रधान बने

विज्ञापन
मछियाड़ बीडीसी सीट की पाटी ब्लॉक मुख्यालय में मतगणना करते कार्मिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। पंचायती उपचुनाव में मछियाड़ सीट पर कमला देवी और नदेड़ा के प्रधान पद पर मोहन जोशी निर्वाचित हुए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) संजीव रावत ने बताया कि पाटी विकासखंड के मछियाड़ बीडीसी सीट पर कमला देवी ने इंद्रा देवी को 298 मतों से हराया। कमला को 475 मत मिले जबकि इंद्रा देवी को 177 मत मिले। कुल पड़े 662 मतों में से दस मत खारिज हुए।
विज्ञापन

वहीं बाराकोट ब्लॉक के नदेड़ा ग्राम प्रधान की सीट पर मोहन जोशी ने जगदीश चंद्र को 92 वोटों से हराया। मोहन जोशी को 198 और जगदीश चंद्र को 106 मत मिले। कुल पड़े 305 मतों में से एक मत खारिज हुआ। दोनों ब्लॉकों के निर्वाचन अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए।
इससे पहले चार सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। नरी राम ज्ञानखेड़ा, खीमानंद जोशी वारसी, नारायण राम सुंगरखाल से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए हैं जबकि बैड़ाबेडवाल से हरीश राम निर्विरोध बीडीसी सदस्य बने। वहीं सिंगदा ग्राम प्रधान के लिए एक भी नामांकन न आने से यह सीट अब भी खाली है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य की सीटें 212
ब्लॉक खाली सीटें भरी गईं
चंपावत 81 21
पाटी 73 16
बाराकोट 32 4
लोहाघाट 26 6
कुल 212 47
ग्राम पंचायत कोटली को 30 माह बाद मिला ग्राम प्रधान
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत कोटली को 30 माह बाद हुए उपचुनाव के बाद ग्राम प्रधान मिल गया है। उपचुनाव में मीना देवी ने नौ मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रेखा को आठ मतों से हराया। उपचुनाव में कुल 296 मत पड़े। मीना देवी को 150 और रेखा देवी को 142 मत मिले। मीना को आठ मतों से विजयी घोषित किया गया। चार मत रद्द हुए। ग्राम प्रधान मीना ने सबका आभार जताया। कार्यकाल कम होने के कारण ग्राम पंचायत के कार्य को तेज करने के लिए उन्होंने सभी ग्रामवासियों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें