फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टिकट की हेराफेरी में लोहाघाट डिपो का परिचालक निलंबित

Wed, 29 Nov 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। टिकट में हेराफेरी और सरकारी राशि का निजी इस्तेमाल, काम में हीलाहवाली के आरोप में दिल्ली रूट पर चलने वाले लोहाघाट डिपो के एक परिचालक को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा संबंधित चालक को भी ऑफ रूट कर दिया गया है। मामले की जांच मुख्यालय के सहायक मंडलीय प्रबंधक भास्कर जोशी करेंगे।
विज्ञापन


लोहाघाट से 27 नवंबर को दिल्ली जाने वाली लोहाघाट डिपो की बस (यूके 07 पीए 2811) के औचक मुआयने में कई गड़बड़िया मिलीं। टनकपुर के एजीएम एनके गौतम ने बताया कि परिचालक के पास 26 हजार की नकदी कम थी। आरोप है कि इस राशि का उपयोग परिचालक ने निजी काम के लिए किया है।
इसके अलावा लोहाघाट से गाजियाबाद जाने वाले कुछ यात्रियों को गजरौला तक का ही टिकट देकर राजस्व को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही बस को गाजियाबाद के निर्धारित मार्ग से ले जाने के बजाय एक बाईपास से ले जाया गया और यात्रियों को रात में अंधेरे में उतार दिया गया। यात्रियों के रिश्तेदारों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


इधर जन कल्याण समिति नंदग्राम के महासचिव श्याम सिंह बिष्ट ने सीएम और रोडवेज के अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया। इन आरोपों के मद्देनजर परिचालक राजेंद्र सिंह रावत को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही चालक अतुल कुमार को भी ऑफ रूट कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच मुख्यालय के मंडलीय प्रबंधक करेंगे जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें